चित्तौड़गढ़। विद्युत कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अजमेर डिस्कॉम विद्युत कर्मचारी संघ (इंटक) के तत्वावधान में एसई एस.के. सिंह से भेंट कर निराकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई जिस पर एसई द्वारा समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन ने अपने मांग पत्र में डुप्लीकेट सर्विस बुक व पहचानपत्र दिलाने, 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन व एफआटी को जिस कार्य का ठेका दिया हुआ है लेकिन शर्तों की पालना नहीं की जा रही है। जिसमें अविलम्ब शर्तों की पालना सुनिश्चित करवाने, 2009 में नियुक्त तकनीकी कर्मचारीयों के रिवाईज्ड फिक्सेशन करवाया जाने, अन्य निगम की भाँति तकनीकी कर्मचारीयों को वेतन व पद का लाभ दिलवाया जावे, श्रमिकों को उनके पद के अनुरूप कार्य दिलवाया जाने सहित 8 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की गई।
इस अवसर पर अजमेर डिस्कॉम महामंत्री विमलचंद जैन, जिला संरक्षक बसंती लाल वेद, जिलाध्यक्ष सुल्तान सिंह मीणा, जिला महामंत्री जाकिर हुसैन मंसूरी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, यूनियन सद्स्य धर्मवीर, हेमराज, अमित, प्रेमसिह, जयप्रकाश, पप्पू धाकड़ सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।