चित्तौड़गढ़। इनरव्हील इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ का 305 डिस्ट्रिक ऑफिशियल चेयरमेन विजिट कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सन् 2017 से प्रारंभ इनरव्हील का चार्टर डे भी उत्साह और उमंग से सभी 60 सदस्याओं ने मिलकर मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश के 58 क्लब के डिस्ट्रिक 305 की चेयरमेन स्वाति गुप्ता थी। अध्यक्षता डिस्ट्रिक सेक्रेटरी वर्षा शाह ने की। अतिथियों का स्वागत ऋतु भोजवानी, ऋतु पोखरना ने फूलमाला पहना, तिलक लगा कर, उपरना ओढ़ा कर किया।
इनरव्हील प्रार्थना ‘‘मित्र भाव के सत्य अर्थ को, हम सबमें ईश्वर भर दें। क्लब सदस्याएँ इन्दुबाला उपाध्याय, प्रीति ढिलीवाल, प्रेक्षा मेहता, अनु जड़िया, रंजना चीपड़ ने प्रस्तुत की। आगन्तुक अतिथियों की प्रशस्ति में स्वागत गीत ‘हे अतिथि आपका हम स्वागत करते हैं’ गीत उमा न्याति, ज्योति मानधना, सीमा भंडारी, अनुराधा मालीवाल, सुनिता भंडारी, लीला पूंगलिया द्वारा प्रस्तुत किया गया।
क्लब अध्यक्ष ऋतु भोजवानी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि चेयरमेन विजिट से हमें और अच्छे से सेवा कार्यों को करने की ऊर्जा मिलती है। क्लब सचिव ऋतु पोखरना ने जुलाई से सितम्बर तक के करीब 24 प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से सजीव रिर्पाेटिंग की। साथ ही भविष्य के प्रोजेक्ट्स रक्तदान महादान, मल्टीस्पेशियलिटी कैंप, खुशहाल वृद्धाश्रम में टीन शेड लगवाना, अंगदान के लिए रैली आदि के बारे में बताया।
जीवन में पानी पीने के फायदों और पानी पीने के सही तरीकों को समझाने हेतु एक सरस लघु नाटिका चार्टर सचिव महक जैनानी, पूर्व अध्यक्ष नीता सांवत, पूर्व अध्यक्ष उमा न्याति, पूर्व आईएसओ संगीता पलोड़ ने वाटर बेल प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किया जिसे सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सराहा।
305 डिस्ट्रिक सेक्रेटरी वर्षा शाह ने 58 क्लबों के विशेष प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया और कहा कि देशभर में इनरव्हील के 1700 क्लबस् हैं, जिनमें करीब 60000 मेम्बर्स है जिनके माध्यम से विविध सेवा कार्य चलते हैं। चार्टर सचिव महक जैनानी ने डिस्ट्रिक चेयरमेन स्वाति गुप्ता का परिचय दिया। चेयरमेन ने उद्बोधन में बताया कि हमारे इनरव्हील को सेवा कार्य करते हुए 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं। विश्वभर के 106 देशों में इनरव्हील के समाज कल्याणकारी कार्य होते हैं। उन्होंने 4 आर रिफ्यूज, रिड्यूज, रीयूज, रिजेनरेट जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर, वृद्धाश्रम, पर्यावरण संरक्षण और नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य करने पर जोर दिया और स्वयं ने भी नेत्रदान के शपथ पत्र भरकर दिये। उन्होंने वर्तमान अध्यक्ष और सेक्रेटरी के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि ऑल इंडिया लेवल के फेस बुक एसोसिएशन पेज पर चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल का हाईजिन प्रोग्राम है।
कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन कुंतल तोषनीवाल एक्जीक्यूटिव मेम्बर ने किया। कार्यक्रम में रिनू जोशी, आर.के. न्याती पूर्व असिस्टेन्ट गवर्नर, दिलीप पोखरना जोईंट कॉर्डिनेटर, ललित खंडेलवाल असिस्टेंट गवर्नर, पूर्व अध्यक्ष मनोज भोजवानी, वर्तमान अध्यक्ष संजय ढिलीवाल, पूर्व सचिव महावीर जैन आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर तीन नए सदस्यों रंजना चीपड़, प्रेक्षा मेहता, साधना ईनाणी का पिन लगाकर और उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। सन् 2017 के 18 चार्टर सदस्यों को भी पिन लगाकर और उपरना ओढ़ाकर अतिथियों ने सम्मानित किया। अतिथियों को चार्टर प्रेसीडेन्ट मीना जैन, सेक्रेटरी महक जैनानी, आईएसओ अंजलि भारद्वाज ने स्मृति चिह्न प्रदान किये। अंत में पूर्व उपाध्यक्ष कपिला धोका ने आभार व्यक्त किया।