BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2024, 7:04 pm
KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, सांप्रदायिक घटनाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर सहित जिले में पिछले दिनों हुई विभिन्न सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर बुधवार को आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए सांप्रदायिक घटनाओं में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। बुधवार की दोपहर आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता नक्षत्र गार्डन के पास एकत्रित हुए और यहां से पैदल चलकर रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां कलेक्टर अदिति गर्ग के नाम एक ज्ञापन एसडीएम शिवलाल शाक्य को सौंप कर जिले में पिछले दिनों सोहाद्र पूर्ण वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि मंदसौर शहर में 16 सितंबर को हुए सांप्रदायिक विवाद में वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भीड़ को उग्र करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। ज्ञापन में आठ व्यक्तियों के नाम भी दिए गए हैं।

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरफान पठान ने कहा कि पिछले दिनों हुई घटनाएं सोची समझी साजिश नजर आती है। जहां मंदसौर शहर में सांप्रदायिक फिजा बिगाड़ने की कोशिश की गई। वहीं, कचनारा में भी ऐसी ही साजिश की गई है। इसके साथ ही अन्य घटनाओं का भी जिक्र करते हुए कहा है कि पिछले दिनों मंदसौर में मुस्लिम समुदाय के निर्बल और गरीब तबके के लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन किया गया है। इस पर भी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सीतामऊ तहसील के तितरोद गांव में एससी-एसटी के लोगों की जमीन को गौशाला में मिलाने की साजिश बताते हुए इसे रोकने की गुहार लगाई। वहीं, पिछले दिनों नाहरगढ़ बिल्लोद पूल से नदी में बहने वाले परिवार को बचाने के लिए अपनी जान गवाने वाले बबलू मंसूरी के परिवार की मदद और आर्थिक सहायता देने की भी मांग की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE