नीमच। सीएम हाऊस पर आयोजित क्षमा वाणी महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के जन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जैन समाज के विकास के लिए चार बड़ी योजनाएं की।
जैन कल्याण बोर्ड का गठन, चौबीसी तीर्थकरों के इतिहास को स्कूल महाविद्यालयीन पाठ्यक्रमों में शामिल करना, पैदल विहार करने वाले साधु संतो को स्कूल ग्राम पंचायत भवन सामुदायिक केंद्रों पर ठहरने के लिए सरकार समुचित प्रबंध करेगी। सागर में खुलने वाले मेडिकल कालेज का नाम आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर रखने की उपरोक्त घोषणाओं से सम्पूर्ण जैन समाज में हर्ष का वातावरण हे अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का धन्यवाद साधुवाद आभार प्रकट करती है युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनिल दसेड़ा जावरा ,रामपुरा इकाई अध्यक्ष संजय चेलावत प्रदेश प्रतिनिधि राहुल भंडारी, सचिव धर्मेन्द्र जैन, महामंत्री मनोज सुराना, उपाध्यक्ष तरुण भंडारी ने बताया की उपरोक्त योजनाओं को प्रदेश में लागू होने से मध्यमवर्गीय व कमजोर आय वर्ग के समाज बंधुवों को आर्थिक व शैक्षणिक रूप से मजबूत किया जा सकेगा साथ ही पैदल विहार करने वाले जैन साधु संतो को ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि विश्राम में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी स्कूल व महाविद्यालय पाठ्यक्रम में चौबीस तीर्थंकरों के इतिहास को शामिल कर आने वाले भविष्य के बच्चो को इतिहास से परिचित कराया जाएगा। जो प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है वह निश्चित ही सराहनीय है।
प्रदेश परामर्शदाता राकेश जैन पप्पू नीमच, ,दिलीप सकलेचा नलखेड़ा ,संतोष मेहता नागदा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश सचिव हिम्मत डांगी मंदसौर ,हार्दिक मेहता रतलाम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे लघु सूक्ष्म उद्योग मंत्री चेतन काश्यप, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा , की सरहनीय पहल के लिए संपूर्ण मध्यप्रदेश जैन समाज की और से आपको साधुवाद आभार व्यक्त किया हे।