मनासा। शासकीय हाई स्कूल जूनापानी में विद्यालय परिवार की सबसे सीनियर शिक्षिका अर्चना व्यास का स्थानांतरण होने से विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार चौहान ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्चना व्यास मैम रही।
आपने अपनी शासकीय सेवा का प्रारंभ 13/12/1988 से शासकीय प्राथमिक विद्यालय जूनापानी से किया और निर्विवाद रूप से 36 वर्षों तक विद्यालय परिवार में सेवाएं दी। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने आपके कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विद्यालय परिवार की ओर से आपको प्रभु श्रीराम की तस्वीर, डायरी, पेन, शाल, श्रीफल भेंट स्वरूप दी गई तथा आपके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।