मंदसौर। दाउदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन शुक्रवार (27 सितंबर) को ट्रेन से मुंबई से मंदसौर पहुंचे। स्टेशन पर बोहरा समजाजनों ने उनकी अगवानी और स्वागत किया। समजाजनों ने बताया कि साल 2014 में धर्मगुरु बनने के बाद सैयदना साहब का मन्दसौर शहर में आगमन हुआ है। समजाजनों के अनुसार, सैयदना साहब का मन्दसौर में 2 दिवसीय कार्यक्रम है। वे दौलत गंज में पुनर्निर्मित मोहम्मद मस्जिद का उद्घाटन कर धर्मसभा को संबोधित करते हुए समाजजनों को जीवन के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगे। वे समाज के लोगो से चर्चा भी करेंगे। इसके साथ ही सैयदना साहब बोहरा समाज के लोगों के घर पहुंचकर परिवारजनों से चर्चा करेंगे।
दाऊदी बोहरा समुदाय के पी.आर. समन्वयक, फ़िरोज़ अली कापड़िया ने कहा, ष्हम बेहद भाग्यशाली हैं कि हमें 20 वर्षों की अवधि के बाद मंदसौर में सैयदना साहब और उनके परिवार की मेज़बानी करने का अवसर मिला है।उन्होंने कहा, सैयदना साहब और उनके पूरे प्रतिनिधिमंडल के लिए आरामदायक प्रवास सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग समितियों और स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। हम सब कुछ सुचारू रूप से निष्पादित करने में उनके निरंतर समर्थन के लिए स्थानीय अधिकारियों और सरकारी निकायों के आभारी हैं।