नीमच। जिले के मनासा विकासखंड मेंशुक्रवार देर शाम और शनिवार सुबह क्षेत्र के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। अचानक हुई तेज बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है दरअसल क्षेत्र में इन दिनों सोयाबीन फसल कटाई का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में किसानों के खेतो पर कटी पड़ी सोयाबीन की फसल गीली होने से किसानो को चिंता सताने लगी हैं। सोयाबीन फसल गीली होने के बाद पर्याप्त मात्रा में भाव नहीं मिल पाता और कई दिनों तक पानी में भीगने से सोयाबीन या तो सड़ना शुरू हो जाते हैं या फिर अंकुरित होने लगते हैं। ऐसे में बे मौसम बारिश के कारण किसान फसल खराब होने को लेकर परेशान है। मनासा क्षेत्र के ग्राम मोया देवरी खवासा, बड़कुआ, रायसिंगपुरा खेमपुरा खेड़ी बड़कूवा भदवा भाटखेड़ी, सेमली जागीर सहित कई ग्रामीण इलाको में हुई तेज बारिश से खेतो में पानी भर गया और सोयाबीन फसल पानी में तैरती दिखाई दी, किसने की समस्या को लेकर किसान अमित गुर्जर वी इंद्रमल पाटीदार बाबूलाल पंचावत अंबाराम गुर्जर आदि ने बताया है कि इस बारिश से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है अभी सोयाबीन की फसल लगभग पक चुकी है और इसको काटने का कार्य चल रहा है और इस बारिश से लगभग किसानों को 95 प्रतिशत नुकसान हुआ है। किसानों ने शासन से जल्द खराब हुई सोयाबीन फसल का सर्व करवाकर मुजावजे की मांग की है।