BREAKING NEWS
BIG NEWS : राजस्थान के कोटा में सीबीएन का बड़ा एक्शन,.. <<     NEWS : वाजपेयी की प्रतिमा के लोकार्पण के बजाय.. <<     देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<     KHABAR : सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल, रक्तदान.. <<     15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कई सरपंच और.. <<     पोलायकलां में शिव महापुराण के छठे दिन उमड़ा.. <<     संकल्प और आस्था की अनूठी मिसाल,बमनाला से.. <<     बामनिया में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अस्पताल.. <<     BIG NEWS : गोदाम का ताला तोड़ा, टेम्पो सहित 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 3:11 pm
KHABAR : जिले के रामपुरा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से हुआ सोयाबीन फसल को भारी नुकसान, अन्नदाताओं ने की सर्वें कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। जिले के रामपुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम और शनिवार सुबह हुई तेज बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में इन दिनों सोयाबीन फसल की कटाई चल रही थी, लेकिन अचानक आई बारिश से खेतों में कटी पड़ी सोयाबीन की फसल गीली हो गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि गीली फसल का बाजार में उचित मूल्य नहीं मिलता और अगर फसल कई दिनों तक पानी में भीगी रहती है, तो वह सड़ने या अंकुरित होने लगती है।

रामपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हतुनिया, आमद खेड़ी और आस-पास के गांवों में तेज बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया और सोयाबीन की फसल पानी में तैरती दिखाई दी। किसान दशरथ गुर्जर, कैलाश गुर्जर, शंभू गुर्जर, मुकेश गुर्जर, बद्री सुथार, समरथ गुर्जर, भागीरथ गुर्जर, गोपाल सुथार और नरेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि बारिश से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उनकी लगभग तैयार फसल अब खराब हो गई है, और कटाई का काम रुक गया है।

किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पटवारी द्वारा सर्वे करवाकर उन्हें मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE