चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी द्वारा 2 अक्टूबर को दुर्गा वाहिनी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कटार दीक्षा मान वन्दना यात्रा व विशाल धर्म सभा का पोस्टर विमोचन स्थानीय रामद्वारा में संत रमताराम जी महाराज व संत दिग्विजय राम जी महाराज द्वारा किया गया। रामद्वारा के संत दिग्विजय राम जी महाराज ने सकल हिंदू समाज की माताओ बहनों से कटार धारण करने को कहा है । संत ने कहा आज के परिपेक्ष्य को देखते हुए हमारे धर्मशास्त्र भी हमे शस्त्र धारण करने की बात कहते है । जिस प्रकार जीवन में शास्त्र का ज्ञान होना आवश्यक है उसी प्रकार धर्म रक्षा के लिए शस्त्र धारण करना भी आवश्यक है।
नगर अध्यक्ष किशन पिछौलिया ने कहा आज के युग में जहां स्कूली शिक्षा ज़रूरी है उसी तरह आत्मरक्षा ,धर्म रक्षा ,राष्ट्ररक्षा के लिए शस्त्र का ज्ञान होना भी ज़रूरी है । पोस्टर विमोचन में विहीप के ज़िला अध्यक्ष मनोज सोनी , ज़िला मंत्री मदन त्रिपाठी, नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा ज़िला सह संयोजक रोहित सिंह नगर संयोजक मोहित अरोड़ा , नगर सत्संग सह प्रमुख महावीर किर मातृशक्ति विभाग संयोजिका संगीता ओझा नगर संयोजिका सपना किर दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका दीपिका छिपा , अंजलि सेन , भूमिका टेलर, कशिश टेलर आदि उपस्थित थे।