BREAKING NEWS
KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<     KHABAR : इंदौर में न्याय का महामंच, सीएम मोहन यादव.. <<     KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<     मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान.. <<     NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2024, 11:17 am
NEWS : साथियों के साथ नदी पर नहाने गए दो बच्चे तेज बहाव में बहे, देर शाम तक तलाश रही जारी, विधायक कृपलानी ने मौके पर पहुंच अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े दिनेश मेनारिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा उपखण्ड क्षेत्र की बांगरेड़ा ग्राम पंचायत के चरलिया ब्राह्मण गांव के समीप नदी पर बने एनीकट पर अपने साथियों के साथ नहाने गए दो बच्चे अचानक पानी का वेग एवं स्तर बढ़ने से बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, विकास अधिकारी विशाल सिपा एवं कोतवाली थाना पुलिस अधिकारी रामसुमेर मीणा सहित प्रशासन का बचाव राहत दल मौके पर पहुंचा।
शनिवार को प्रातः करीब 10 बजे निम्बाहेड़ा नगर एवं क्षेत्र के 8 से 10 बच्चे नदी पर बने एनीकट पर नहाने पहुंचे, इस दौरान अचानक नदी में पानी के स्तर के साथ ही बहाव में तेजी आने से नदी के मध्य दो बच्चे फंस गए। सूचना पर बांगरेड़ा सरपंच राजेश धाकड़ सहित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर बच्चों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन नदी में पानी का बहाव अत्यधिक होने के कारण बच्चे बहाव में बह गए।
इधर, विधायक कृपलानी ने मौके पर पहुंचकर जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा से बचाव राहत दल (एसडीआरएफ) को बुलवाकर बचाव कार्य करवाया, लेकिन देर सायं तक बच्चों का पता नही चल सका। इस घटना में बहे बच्चों की पहचान निम्बाहेड़ा नगर क्षेत्र निवासी अंकित माली पिता कन्हैयालाल माली एवं चिंटू पिता बाबूलाल भील के रूप में हुई। इधर, देर सायं तक विधायक कृपलानी लगातार बचाव राहत कार्य के बारे में जानकारी लेते रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE