मंदसौर। सुवासरा तहसील के गांव हरनावदा के पास स्थित किलोल नदी जो एमपी और राजस्थान को आपस में जोड़ती है। जहां पर पुलिया नहीं होने से ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।