चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर सर्व पितरों का आह्वान कर सबके मन की शांति के लिए भोग लगाया गया। ब्रह्मा कुमारीज के महासचिव भ्राता निर्भर जी को आज आह्वान कर उनको सभी ब्राह्मणों ने मोन में रहकर श्रद्धांजलि दी। सेवा केंद्र संचाली का राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि हम सभी अपने पितरों की शांति और खुशी के लिए उनको भोग अर्पण करते हैं ताकि वह जहां कहीं भी रहे खुश रहे अपने जीवन में उन्नति और तरक्की करें। उन्होंने बताया कि सभी आत्माएं कहीं ना कहीं किसी जन्म में जहां भी हो उसे सुख शांति अनुभव करें । सभी ने परमपिता परमात्मा शिव को याद कर सभी आत्माओं की मन की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना में कहा कि सभी आत्माओं को अपनी छत्रछाया में रखना और अगले जन्म में इनकी पालन के निमित्त बनी आत्माएं श्रेष्ठ संस्कारों वाली हो श्रेष्ठ चरित्र वाली हो इन आत्माओं को पवित्र शुद्ध वातावरण में उचित शिक्षा प्राप्त हो इन सभी आत्माओं का जीवन सुख शांति से संपन्न हो। इसके पश्चात सभी पूर्व आत्माओं का आह्वान कर सभी को भोग स्वीकार कराया गया और उसके पश्चात निरवैर भाई जी को मोन श्रद्धांजलि दी गई।