शामगढ। अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा एवं पोरवाल समाज शामगढ़ , पोरवाल महिला मंडल एवं पोरवाल युवा संगठन के सहयोग से नगर में सर्व रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें इंदौर, मंदसौर, उज्जैन, शामगढ़, सुवासरा, गरोठ के पोरवाल समाज के चिकित्सकों ने 1255 मरीजों की जांच की एवं उपचार की सलाह दी। सुबह 10 से 2 बजे तक चलने वाला शिविर निर्धारित समय से डेढ़ घंटे बाद तक चलता रहा। शिविर में निशुल्क जांच की सुविधा एवं निशुल्क औषधि का वितरण भी किया गया। एलोपैथी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। मप्र स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सहयोग रहा।
शिविर मे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन मेहता, डॉ. अमित धनोतिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष माँदलिया, चर्म रोग डॉ प्रियंका धनोतिया ,अस्थि रोग डॉ. रजनीश गुप्ता डेंटिस्ट डॉ. अजय गुप्ता ,हड्डी रोग डॉ नमन गुप्ता, डेंटिस्ट डॉ दीपक पोरवाल, डॉ रीना काला, नेत्र रोग यश मंडवारिया, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ शिल्पा मंडवारिया, फिजिशियन डॉ नमन गुप्ता, डॉ चयन मुजावदिया, डॉ प्रखर सेठिया, डॉ सौरभ मंडवारिया, डॉ तरुण गुप्ता, सहित 22 चिकित्सा विशेषज्ञों ने निशुल्क सेवायाएँ दी, शिविर में सर्व समाज के लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।