नीमच। जिले में पहली बार सम्पन्न होने वाले फर्स्ट टाईम डोनर केम्प में 90 से अधिक रक्तदाताओं ने अपने जीवनकाल का पहला रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप शील्ड व प्रमाण पत्र दिए गए। सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर प्रारम्भ होकर दोपहर 3 बजे तक चला।
आयोजित रक्तदान शिविर में जीवनकाल में पहली बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व रक्तदान किया।
यंगिस्तान क्लब के कार्तिक गुजराती,सुद्राक्ष सोनी, अक्षत खींची, भावेश बैरागी, शौर्य सोडाणी, ऋषभ चोकड़ा, सरल गांधी,नमन लाठी सहित रक्तदाता क्लब ,मनासा के सुदर्शन चोखडा,प्रशांत शर्मा,अंतिम कुमावत,मनीष गुजराती,दीपक आगार, अश्विन सोनी,राकेश खीची उपस्थित रहे।