मनासा। नगर के अल्हेड चौराहे पर राजस्थान से आए कलाकार जो बीते 12 वर्षाे से मनासा में रहकर मूर्तिया बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि को लेकर मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण चल रहा है। गणेश उत्सव के बाद पिछले एक महीने से मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और 1 सितंबर तक मूर्ति का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लगातार बारिश होने की वजह से मां की मूर्ति ठीक ढंग से सूख नहीं पाई है। जिस तरह से हम मां दुर्गा की मूर्ति बनाते हैं उसे धूप की जरूरत होती है।
नीमच जिले सहित क्षेत्र में नवरात्रि की तैयारी शुरू हो चुकी है. यहां के कलाकारों द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण किया जाता है।नवरात्रि में अलग-अलग जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया जाता है. इसके बाद नवरात्रि के पहले दिन से इन प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की जाती है. यहां के स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई जाने वाली मां दुर्गा की प्रतिमाएं बेहद सजीव जान पड़ती हैं. देवी की इन मूर्तियों को कलाकारों द्वारा करीब एक महीने पहले से बनाना शुरू कर दिया जाता है. कलाकार देर रात तक इन मूर्तियों का निर्माण करते हैं. वहीं मूर्तियों को सुंदर बनाने को लेकर इनमें होड़ भी दिखती है ।