BREAKING NEWS
KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<     मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान.. <<     NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2024, 12:42 pm
BIG NEWS : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरी विधायक डंग के गृहनगर सुवासरा की जनता, बाजार बंद रख जताया विरोध, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

सुवासरा। नगर और आसपास के क्षेत्र में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार से परेशान होकर यहा की जनता अब सड़को पर उतरना पड़ रहा है। अवैध स्मेक,गांजा,एमडी ओर शराब की बिक्री से परेशान जनता ने आज नगर बंद रखकर अपना विरोध दर्ज करवाया है। जनता का आरोप है की नगर में लगातार नशे की लत वाले अवैध मादक पर्दाथों की बिक्री हो रही है नगर के नव युवा इनके शिकार हो रहे है नशे का आदि होने के कारण कई घरों में विवाद की स्थिति तक उतपन्न हो रही है तो कई लोग इस लत के चलते पूरी तरह बर्बाद हो चुके है। लगातार बढ़ते नशे के कारोबार के चलते युवा पीढ़ी अपराधों ने संलिप्त होती जा रही है और चोरियों जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है।पुलिस इनपर कार्यवाही करती भी है तो यह लोग वापिस छूट जाते है और दुगनी रफ्तार से नशे का कारोबार करते है। जनता की बातों को सरकार ओर प्रशासनिक पटल पर निर्भीक होकर रखने का दावा करने वाले पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक हरदीपसिंह डंग के गृहनगर सुवासरा में अगर इस तरह के हालात है तो अन्य जगह क्या हालात होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 

पुलिस कार्यवाही के बावजूद नही थम रहा नशे का कारोबार- 
नशे के विरुद्ध कई बार पुलिस कार्यवाही करती है लेकिन ठोस कार्यवाही के अभाव एवं मुख्य सरगना के ऊपर कार्यवाही नही होने के चलते वह कारोबार फिर शुरू हो जाता है जब पुलिस नशेड़ियों ओर इसका कारोबार चलाने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही या कोई अभियान चलाकर कार्यवाही करती है तो कई बार जनप्रतिनिधियों ओर बाहुबलियों के हस्तक्षेप की बात भी सामने आती है इसलिए पुलिस भी इक्का-दुक्का कार्यवाही कर कागजो के फोरम को पूरा कर इतिश्री कर लेती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE