नीमच। मुस्लिम समाज के केंट थाना अंतर्गत स्थानीय महूरोड महावीर नगर रोड़ स्थित शहरे ख़ामोशा यानी कब्रिस्तान मैं बरसात के कारण जो गाजर घास चारा और अलझाड उग गया है साथ ही मौसम के कारण इन अलझाडियो मे पनपे जेहरीले मच्छरो की तादात बढ़ गई है जिससे कब्रिस्तान मे आने वालों लोगो का खडा रहना दुभर हो जाता है जिसे देखते हुवे आज मोसम साफ होने पर कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों द्वारा दूसरी बार दवा का छिड़काव किया जा रहा हैं ताकि यंहा पर आने वाले समाजजनों को अपने परिवारजनों की कब्रो पर जाने के किसी प्रकार का डर या परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा।
इस बारे में जानकारी देते हुवे कब्रिस्तान कमेटी के उपाध्यक्ष मौ््शकील कुरैशी ने बताया कि यह सब मुस्लिम समाज के सहयोग से किया जा रहा है ताकि कब्रस्तान की पूरी तरह से साफ सफाई करवाई जा सके साथ ही इस अवसर पर कब्रस्तान कमेटी के संरक्षक निसार मंत्री, अध्यक्ष सहजाद कुरैशी, इल्यास भाई कुरैशी, इकराम पहलवान, हाजी समद, अकबर भाई पास पोर्ट, भुरा कुरैशी, नाहर पहलवान आदि सदस्य उपस्थित रहे।