मंदसौर। शहर में करीब 2.30 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की आफत बढ़ा दी है। किसान अपनी लहसुन बेचने मन्दसौर कृषि ऊपज मंडी लेकर आए थे। लेकिन अचानक मूसलाधार बारिश शुरू होने के कारण अपनी मेहनत की कमाई पर पानी फिर गया। किसानों ने बड़ी मशक्कत के बाद लहसुन की उपज को लेकर इधर उधर भागते नजर आए। आपकों बता दें कि बड़े बड़े टीन शेड होने के बाद भी किसानों की उपज का खुले में ढेर लगवाया जाता है, जिससे बारिश की अवधि में अन्नदाताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।