मंदसौर। मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले में लिप्त दोषियों को सख्त सजा देने एवं हाल ही में हुई अत्यधिक बरसात से फसलों को हुए भारी नुकसान पर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा व फसल बीमा देने की मांग को लेकर दिनांक 1 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ को दिया जाएगा। किसान नेता श्यामलाल जोकचंद ने समस्त साथियों व किसान बंधुओं से निवेदन किया है कि अधिकाधिक संख्या में पहुंचे व गूंगी-बहरी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें।