BREAKING NEWS
KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<     मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान.. <<     NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : सोशल मीडिया पर देखी सेवा की मिसाल, 230.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 11:11 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ की आईपीएस फाउन्डेशन मेमोरियल के संस्थापक विजय मलकानी ने किया एक शाम महेंद्र कपूर के नाम कार्यक्रम का आयोजन, पुण्य तिथी के उपलक्ष्य में पुराने गीतों से सजी एक शाम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ की आईपीएस फाउन्डेशन मेमोरियल के संस्थापक विजय मलकानी के द्वारा एक शाम महेन्द्र कपुर के नाम का आयोजन रविवार को सांय ऋतुराज वाटिका मे किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आई.एम. सेठिया, कार्यक्रम के अध्यक्ष फूलवन्त सिंह सलूजा, गौतम चिपड़ एवं अन्य अतिथियों में जिला पारिषद ए.सी.ओ राकेश पुरोहित, ए.डी.एम. विनोद मल्होत्रा एवं उनकी धर्म पत्नी संतोष मल्होत्रा, पंचायत समिति बी.डी.ओ अभिषेक शर्मा, राष्ट्र कवि अब्दुल जब्बार, भगवानलाल तड़बा, सतीश शर्मा, पद्मा दशोरा, इत्यादि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। बाद में प्रथम प्रस्तुति के रूप में संस्थान के संस्थापक विजय मलकानी ने महेंद्र कपूर के गाए हुए गीत दुनिया मे तेरा है बड़ा नाम की धमाकेदार एवं हूबहू प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं के बीच खूब रंग जमाया। अन्य कलाकारों मे बालेश गौड़ और निशा कौशिक ने दो कदम तुम भी चलो भगवतीलाल सालवी ने चाहूँगा मैं तुझे सांझ सवेरे संजय कोदली ने ये गीत नहीं जन्मा विजय मलकानी और कल्पना गहलोत ने महेंद्र कपूर और लता मंगेशकर के गाए हुआ गीत इन हवाओं में इन फ़िज़ाओं में गाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। प्रदीप ऋषि ने ओ मेरी हँसीनी  खुशी रानावत ने रहे ना रहे हम  विजय मलकानी और परविंदर कौर ने नागिन का सुपरहिट गीत तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना कैलाश चन्द्र लौठ ने आ लौट के आजा मेरे मीत मुकेश खोखर और पिंकी राज ने पतझड़ सावन बसंत बहार वही विजय मलकानी और भारती गहलोत ने जय जय शिव शंकर गाकर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया बाद में भगवती लाल ने मैं पल दो पल का शायर हूँ तो संजय और निशा ने साथीया ये तूने क्या किया तो बालेश ने ये मेरा दीवानापन है वहीं भारती गहलोत ने बाबुजी धीरे चलना कल्पना विजय ने सर पे टोपी लाल हाथ में रेशम का रुमाल मुकेश और पिंकी ने देखो मैंने देखा है इक सपना खुशी राणावत ने जब कोई बात बिगड़ जाए कैलाश चन्द्र ने बेकरार करके हमे यूँ न जाइए की बेहद मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को रात्री 11 बजे तक बैठने को मजबूर कर दिया।
श्रोताओं में जन चेतना मंच के हेमंत शर्मा, मधु रांधेड़, उषा रांधेड़, चंचल राव, प्रदीप दक, प्रवीड़ गहलोत, अधिवक्ता संदीप शर्मा, नरेंद्र पोखरना, अब्दुल सत्तार, गिरीश दीक्षित, जगदीश दशोरा, पद्मा दशोरा, सतीश शर्मा, भूपेंद्र भारद्वाज, सुबोध व्यास के.के.शर्मा, राजेन्द्र दोषी, सोहनलाल तनवानी, भगवती लाल पोरवाल, कमलाशंकर मौड़, अजय मौड़, खिलूमल वरलानी, राजेन्द्र व्यास, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनोज भोजवानी, महेंद्र भोजवानी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिलीप पोखरना, हरीश गुरनानी, सुशील गग्गड इत्यादि कई संगीत प्रेमी एवं श्रोतागण उपस्थित थे। कार्यक्रम में एडीएम विनोद मल्होत्रा और संतोष मल्होत्रा ने भी महेंद्र कपूर के गाए हुए खूबसूरत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता भारती गहलोत ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE