चित्तौड़गढ़। शहर में पुरानी टकसाल के पास यति जी का उपासरा मंदिर में नवरात्रि अनुष्ठान 3 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना के साथ प्रारंभ होंगे। माताजी का यह विशेष अनुष्ठान 11 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्रि समापन पर हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा।
मेवाड़ दरबार ज्योतिषाचार्य, ज्योतिष भास्कर, ज्योतिष भूषण, पूज्य श्री, उपाधियों से अलंकृत, हस्तरेखा व जन्म कुंडली विशेषज्ञ गुरुजी विनोद चंद्र यति जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस नवरात्रि अनुष्ठान में विभिन्न आयोजन होंगे। श्रद्धालुओं को माताजी की विशेष कृपा का लाभ मिलेगा।