BREAKING NEWS
KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<     मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान.. <<     NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : सोशल मीडिया पर देखी सेवा की मिसाल, 230.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 8:21 pm
BIG NEWS : कंजार्डा पठार क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप, घर-घर में लोग बीमार, जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को परवाह नहीं, स्वास्थ्य विभाग भी बैठा हाथ पर हाथ धरे, पढ़े महेंद्र भटनागर की खबर 

Share On:-

कंजार्डा। पठार पर इन दिनों मलेरिया वायरल का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे बैठा है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों घर-घर में लोग बीमार हो रहे हैं। बच्चों से लेकर वृद्ध तक बीमारी की चपेट में है। प्रत्येक घर में हर सदस्य बीमारी की चपेट में आया हुआ है। उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। गांव की व्यवस्था स्थानीय डाक्टरों पर ही टिकी है। शासन की ओर से ग्रामीणों को उपचार की सुविधा नहीं मिल रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी समय पर कोई कर्मचारी नही मिलता है। वायरल इन दिनों अपना असर दिखा रहा है। जांच के बाद भी लोगो के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पा रहा है। इससे लोगो को मनासा, नीमच, उदयपुर उपचार हेतु जाना पड़ रहा है। स्थानीय डाक्टरों के कारण लोगों को उपचार मिल रहा है। शासन की ओर से गरीब लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। इनके नाम को उपचार की सामग्री आ रही है वह कहा जा रही है यह तो जिम्मेदारों के लिए जांच का विषय है। शासकीय हॉस्पिटल की ओर भूले भटके कोई मरीज चला जाता है तो उसे बेरंग लौटना पड़ता है। क्योंकि यहां समय पर डाक्टर ही नही मिलते हैं। आरोग्य केंद्र पर केवल डिलेवरी की सुविधा उपलब्ध है। जिला कलेक्टर और विधायक इस ओर ध्यान देकर यहां की स्वास्थ्य सुविधा सुधार करें। रात्रि में भी एक डाक्टर की रुकने की व्यवस्था की जाए, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिला सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE