चित्तौड़गढ़। शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम् द्वारा लगतार तीसरी बार आयोजित शारदीय नवरात्रा के तहत श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव-2024 में गरबा नृत्य की धूम के साथ बच्चों की चेयररेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। शिव शंकर महोत्सव समिति के पदाधिकारी एवं कॉलोनी वासियों बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
शिवशंकर महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक कुमावत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष कॉलोनी वासियों में उत्साह देखते ही बन रहा है, वहीं महिलाओं ने शनिवार रात्रि को विशेष आकर्षक वेशभुषा में माँ दुर्गा की आराधना में गरबा नृत्य किया। शनिवार को बच्चों के लिए चेयररेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पुरस्कार वितरण अध्यक्ष अशोक कुमावत, बृजेश सिंह राठौड़, रजनीश शर्मा, गोपाल मेनारिया, सूरजमल टांक, महावीर प्रसाद पारीक, अमित धाकड़, सुरेन्द्र सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह चौहान के हाथों प्रथम एवं द्वितीय प्रतिभागी को विशेष आकर्षक पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया दिया गया। इस आयोजन को के लेकर बच्चों में बड़ा उत्साह देखा गया। रविवार को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष वेशभूषा डांडिया गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।