चीताखेड़ा। नीमच जिले के गांव चीताखेड़ा में रविवार को भव्य सुंदरकांड का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय संत गुरुजी डॉ मिथिलेश जी नागर के मुखारविंद से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया।
आयोजक मंडल के सदस्य राकेश परमार ने बताया कि 27 अक्टूबर रविवार को स्वर्गीय ओमप्रकाश मांगरिया की स्मृति में परिवार जनों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में राष्ट्रीय संत डॉ मिथिलेश जी नागर के मुखारविंद से सुंदरकांड का वाचन किया गया। इस अद्भुत सुंदरकांड पाठ और राष्ट्रीय संत डॉ मिथलेश जी नागर के द्वारा प्रस्तुत भजनों और सनातन संस्कृति को लेकर दिए गए भाव पूर्ण उद्बोधन को सुनकर बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मप्रेमी जनता ने लाभ लिया। कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया।
आयोजन समिति से जुड़े कमलेश मांगरिया ने इस भव्य आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज करने पर क्षेत्रवासीयों का आभार प्रकट किया। मंच संचालन वरिष्ठ समाजसेवी राजेश जैन चीताखेड़ा ने किया।