BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 6:31 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस और अवैध अफीम की तस्करी, जब आरोपियों ने लगाया मोटरसाइकिल में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के चित्तौड़ीखेड़ा सरहद में नाकाबंदी के दौरान मोटर साईकिल पर अफीम की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 800 ग्राम अवैध अफीम व मोटर साईकिल को जब्त की है। 

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया की जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के निर्देशन में एसएचओ कोतवाली संजीव स्वामी पु. नि. के नेतृत्व में थाने के राजाराम उ.नि. व जाप्ता कानि. धर्मेन्द्र सिंह, संदीप कुमार, राजेश कुमार व मुकेश कुमार द्वारा चितौड़ीखेड़ा हाईवे रोड़ पुलिया पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान चितौड़ीखेड़ा हाईवे रोड़ पुलिया के पास खेल मैदान के सामने घटियावली रोड़ सरहद चितौडीखेड़ा में दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साईकिल पर बैठकर आते हुऐ नजर आए, जिन्हें पुलिस जाप्ता द्वारा रोका और संदिग्ध होने पर मोटर साईकिल की तलाशी ली गई तो मोटर साईकिल की डिग्गी में एक पॉलिथीन की पारदर्शी थैली में 1 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम मिली।

उक्त अवैध अफीम व मोटर साईकिल को जब्त कर आरोपी अरनोदा पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा निवासी 22 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र प्रभुलाल गायरी व उसके साथी रोजड़ा पुलिस थाना कोतवाली चितौड़गढ़ निवासी 27 वर्षीय पप्पूगिरी पुत्र नन्दगिरी गोस्वामी को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE