मंदसौर। जिले के बूढ़ा क्षेत्र में झारड़ा रोड स्थित एक मटन दुकान के पीछे ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन तथा चार मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से नगद राशि, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन एवं चार बाइक बरामद की गईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मामले की जांच जारी है।