BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 11:50 am
BIG NEWS : उज्जैन पहुंचे तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा, सीएम डॉ मोहन से की सर्वे की मांग, कहा- महाकाल मंदिर से 50 किमी दूर होना चाहिए मुस्लिमों की दुकान, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। हैदराबाद की गोशामहल सीट सेभाजपा विधायक टी राजा ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने महाकाल मंदिर के आसपास की दुकानों का सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर पवित्र और प्राचीन स्थल है। मंदिर से 50 किमी दूर तक कोई भी मुसलमान की होटल नहीं रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए हिंदू राष्ट्र बनाने की बात भी कही।


बीजेपी विधायक टी राजा गुरुवार शाम को उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने यहां मंदिर में गर्भगृह की देहरी से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिंदू यदि अपवित्र जगह में रहकर मंदिर आएंगे, तो पूजा भी स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मैं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से निवेदन करता हूं कि महाकाल मंदिर के आसपास जो होटलें है, उनका सर्वे होना चाहिए। इनमें क्या पक रहा है, क्या बेचा जा रहा है? इसकी जांच की जानी चाहिए।


बीजेपी विधायक टी राजा ने कहा कि जब भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आता हूं, यहां से शक्ति लेकर जाता हूं। आज भगवान महाकाल से प्रार्थना की है कि जब तक हम जीवित रहें देश और धर्म के लिए कार्य करते रहें। प्रधानमंत्री मोदी को इतनी शक्ति दें कि भारत आज जिस बुलंदी पर है, उसे और ऊंचा ले जाएं। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, गो हत्या, लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगे और सनातनी सुरक्षित रहें, यही प्रार्थना की है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE