BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 11:53 am
BIG NEWS : एमपी के इस जिले की रात रही सबसे सर्द, 6.8 डिग्री पहुंचा पारा, 25 जिलों में गिरा तापमान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड का सिलसिला शुरू हो गया है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के 25 जिलों में पारा 3.1 डिग्री तक गिरा। वहीं मंडल में रात को सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री ठंड रही। हिल स्टेशन पचमढ़ी की बात की जाए तो यहां दिन का पारा सबसे कम डिग्री रहा।


मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी भोपाल, इंदौर, मंडल, जबलपुर, रीवा सहित 13 जिलों में न्यूनतम तामपान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। वहीं 15 जिलों में अधिकतम पारा 26 डिग्री से कम रहा। मंडल में रात को सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री सर्दी रही। उमरिया में न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


इन जिलों का इतना तरह तापमान
मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ में 7.5 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री, मलाजखंड में 9.3 डिग्री, रीवा में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल 10.2 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री, ग्वालियर में 10.9 डिग्री, उज्जैन में 12.2 डिग्री, जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे बर्फीली हवा की रफ्तार तेज होंगी। जिससे प्रदेश में ठंड व कोहरे के साथ शीतलहर चलने का अनुमान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE