नीमच। भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के निर्णय अनुसार पल्स पोलियो टीकाकरण का एक चरण 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जाना है। इसके तहत प्रथम दिवस 8 दिसंबर को बूथ एवं 9, 10 दिसंबर को घर-घर जाकर 5 वर्ष तक सभी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के जिले में सफल क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समन्वय समिति की बैठक 2 दिसंबर को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित होगी।