BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 1:18 pm
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के प्रयासों से जिले में 14328 मैट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्‍ध, अब तक 35422 मैट्रिक टन का किया वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा के प्रयासों से पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक की उपलब्‍धता सुनिश्चित कर ली गई है। वर्तमान में जिले में 14328 मैट्रिक टन उर्वरक उपलब्‍ध है। यूरिया 6282.379 मैटिक टन, डी.ए.पी. 2183.7 मैटिक टन, एम.ओ.पी. 1389.8 मैटिक टन, एन.पी.के.एस. 1432.15 मैटिक टन एवं एस.एस.पी. 3040.865 मैटिक टन उर्वरक का स्‍टॉक उपलब्‍ध है।

रबी सीजन में 1 अक्‍टूबर 2024 से अब तक 35422.71 मैटिक टन उर्वरक का विक्रय जिले के किसानों को किया जा चुका है। इसमें यूरिया 15216.440 मैटिक टन, डी.ए.पी. 2558.141 मैटिक टन, एम.ओ.पी. 1533.05 मैटिक टन, एन.पी.के.एस. 6246.625 मैटिक टन एवं एस.एस.पी. 9868.45 मैटिक टन उर्वरक किसानों को उपलब्‍ध कराया गया है। रबी सीजन में आज दिनांक तक जिले को 49751.60 मैटिक टन उर्वरक प्राप्‍त हुआ है। इसमें यूरिया 21498.819 मैटिक टन, डी.ए.पी. 4741.841 मैटिक टन, एम.ओ.पी. 2922.85 मैटिक टन, एन.पी.के.एस. 7678.775 मैटिक टन एवं एस.एस.पी. 12909.315 मैटिक टन उर्वरक रबी सीजन में जिले को प्राप्‍त हो चुका है।

उपसंचालक कृषि भगवान सिंह अर्गल ने बताया, कि जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक का स्‍टॉक उपलब्‍ध होकर किसानों को प्रदाय किया जा रहा है। जिले में उर्वरक की कोई समस्‍या नहीं है। रबी 2024-25 में अनुमानित 56500 मैटिक टन उर्वरक की मांग प्रस्‍तावित है। इसमें यूरिया 31000 मैटिक टन, डी.ए.पी. 5000 मैटिक टन, एम.ओ.पी. 1500 मैटिक टन, एन.पी.के.एस. 7000 मैटिक टन, एस.एस.पी. 12000 मैटिक टन उर्वरक की मांग रबी सीजन में अनुमानित है। उसके अनुपात में जिले में पर्याप्‍त उर्वरक उपलब्‍ध है और शासन स्‍तर से जिले को उर्वरक की आपूर्ति निरंतर की जा रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE