BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 3:14 pm
KHABAR : एमपी के मंत्री ने की सीएम की विदेश यात्रा की सराहना, कहा-60 हजार करोड़ से अधिक का आया निवेश, कांग्रेस ने कसा तंज, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने 24 नवंबर से 30 नवंबर तक यूके जर्मनी दौरे पर हैं। आज उनकी विदेश यात्रा का आज अंतिम दिन है। सीएम की यात्रा को राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य, राष्ट्र और वैश्विक स्तर पर मुख्यमंत्री निवेश के लिए प्रयास कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस पर पलटवार करते हुए निवेश की संभावनाओं से इनकार किया है।  


प्रदेश को मिला 60 हजार करोड़ से अधिक का निवेशरू नरेंद्र शिवाजी पटेल
सीएम की विदेश यात्रा और प्रवास का आज अंतिम दिन है। इस पर राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि सीएम की विदेश यात्रा से 60 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रदेश को प्राप्त हुआ। प्रदेश और गतिमान होगा, साथ ही लोगों को इससे रोजगार भी मिलेगा। कांग्रेस के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है। क्योंकि, प्रदेश की जनता ने बहुत लंबा समय दिया था लेकिन वह कुछ कर नहीं पाए।


निवेश की बहुत उम्मीद नहीं कांग्रेस
एक तरफ जहां भाजपा नेता और मंत्री सीएम की विदेश यात्रा की सराहना कर निवेश को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, मामले पर कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि सीएम की विदेश यात्रा को मैंने देखा है। निवेश की बहुत उम्मीद नहीं है। जरूरी है कि चिप्स और टेक्नोलॉजी को लेकर बातचीत करते। हैवी मशीनरी कंपनियों से कोई टाइअप नहीं हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE