मंदसौर। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के तत्वाधान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर द्वारा संभाग स्तरीय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के खेल परिसर में किया गया। पीजी कॉलेज मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग के सभी 7 जिलों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मंदसौर ने शाजापुर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेश चंदवानी, आशीष गौड़, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, पीजी कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ वी पी तिवारी, डॉ टी के झाला एवं खिलाड़ी मौजूद थे। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किया और शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पीजी कॉलेज मंदसौर के 4 खिलाड़ियों कुणाल, अनिल, नमन, और विवेक का चयन विक्रम यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ।