BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 3:24 pm
KHABAR : उद्यानिकी, कृषि, पशुपालन, बैंक के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर- गांवों को उद्यानिकी फसलों के उत्पादन के लिए प्रेरित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, विपणन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकर्स की एक संयुक्त बैठक कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, डीएफओ संजय राय खेरे, जिला अधिकारी मौजूद थे। 
बैठक के दौरान उद्यानिकी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि कुछ विशेष गांव में सिर्फ उद्यानिकी फसलों का ही उत्पादन हो, ऐसे गांव को चिन्हित करें। तथा वहां पर उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ाएं। उद्यानिकी मंडी के लिए किसानों को उद्यानिकी फसलों का उत्पादन बढ़ाने की प्रेरित करें। इसके साथ ही नई-नई उद्यानिकी फसलों की जानकारी भी किसानों को प्रदान करें। उद्यानिकी फसल का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाए। जिस योजना से किसानों को सब्सिडी मिलती है, उसका व्यापक प्रचार प्रसार हो। कृषि विभाग आगामी दिनों में स्थानीय एपीसी की बैठक गांव में आयोजित करें और बैठक की आवश्यकता तैयारी करें। जिला विपणन अधिकारी इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि, यूरिया खाद के लिए एक समय-समय पर रैक बुलाए। जहां पर खाद की कमी हो वहां पर रैक लगाए। सभी बैंक इस बात का ध्यान रखें कि जिन विभाग ने बैंकों को प्रकरण भेजे हैं वह शत प्रतिशत पूर्ण करें। बैठक के साथ-साथ समय पर ब्लॉक स्तर पर बीएलबीसी की बैठक आयोजित करें। आगामी 11 दिसंबर को डीएलसीसी की बैठक आयोजित होगी। उसके पूर्व सभी प्रकरणों का निराकरण करें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि स्व सहायता समूह को सब्जियों के उत्पादन के लिए प्रेरित करें। इसके लिए कुछ विशेष समूह चिन्हित करें, जिससे अधिक से अधिक सब्जियों को उत्पादन हो। ताकि महिलाओं को अधिक आय प्राप्त हो सके। पशुपालन विभाग दुग्ध संघ की अक्रियाशील संस्थाओं को क्रियाशील करे। जिससे अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादन हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE