BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 3:28 pm
KHABAR : एमपी में सर्द हवाओं की एंट्री, दिसंबर की शुरुआत में ही इतने डिग्री के नीचे पहुंचेगा पारा, नागरिक ले रहे गर्म कपड़ों का सहारा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण जिले के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट आएगी। दिसंबर की शुरुआत में तापमान 10 डिग्री के नीचे भी जा सकता है।

मौसम वैज्ञानिक प्रमोद कुमार के अनुसार पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है, जो एक दिन में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ी है। इस कारण प्रदेश में सर्द हवाएं चल रही हैं। उन्होंने बताया कि हवा की ऊंचाई अब 12.6 किलोमीटर है। जैसे-जैसे यह नीचे आएगी, ठंड का असर और बढ़ेगा।

इसके अलावा पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन सक्रिय है। इसका असर भी प्रदेश में देखा जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE