बागली। हाटपिपल्या माईक्रोन सिंचाई परियोजना अंतर्गत प्रोजेक्ट के आधार पर बागली के समिप कुप तालाब विस्तारिकरण होना बताया जा रहा है,लेकिन प्रशासन द्वारा बागली विधानसभा के झिकडाखेडा के समीप काबली क्षेत्र में उक्त योजना अंतर्गत तालाब निर्माण के लिए सर्वे करने पहुंचे थै, लेकिन वहां पर किसानों व्दारा तालाब निर्माण का विरोध किया जा रहा है। आपको बता दें की कुपतालाब पर ही तालाब का विस्तारिकरण की मांग को लेकर 27 नवंबर बुधवार से बागली झिकडाखेडी, बरखेड़ा सोमा,करनावद क्षेत्र के किसान व महिलाएं बागली में विधायक निवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थें। लेकिन संवाद कम्यूनिकेशन के चलते धरना प्रदर्शन को तीन दिन हो गए। शुक्रवार को जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता बागली पहुंचे जहां पर रेस्ट हाउस पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की गई,इस दौरान कलेक्टर के साथ बागली विधायक मुरली भंवरा, भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष हुकम पटेल सहित प्रतिनिधि मंडल के सदस्य उपस्थित रहे,एक घंटे की चर्चा के बाद कलेक्टर व्दारा आश्वासन दिया गया, की झिकडाखेड़ा क्षेत्र मे वर्तमान में तालाब को लेकर कोई भी सर्वे नहीं होगा। प्रतिनिधि मंडल ने धरना-प्रदर्शन के माध्यम से जो मांग की जा रही है, उसे विस्तार से कलेक्टर को बताई, चर्चा के बाद भारतीय किसान संघ के बैनर तले जो धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। उसे तीसरे दिन सभी किसानों की सहमति से स्थिगित कर दिया गया है।, इस दौरान धरना स्थल पर विधायक पत्नी भी महिलाओं के साथ उपस्थित रही, विधायक की ओर से सभी किसानों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान किसानों ने बताया है कि यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो आगे ओर भी बड़ा आंदोलन करना पड़ा तो हम करेंगे।