BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 4:17 pm
KHABAR : मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिखाई द साबरमती रिपोर्ट फिल्म, कहा- गोधरा की असल सच्चाई सामने लाने का काम किया, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इस समय बॉक्स ऑफिस में कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। भाजपा शासित कई राज्यों में टैक्स फ्री करने के बाद लोग इसे देखने को उत्सुक हैं। वहीं, पीएम मोदी से लेकर सीएम समेत मंत्री और विधायक भी इस फिल्म का समर्थन कर चुके हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखाई। साथ ही कहा कि कुछ लोगों ने सालों तक झूठ की चादर ओढ़कर रखी। फिल्म ने गोधरा की असल सच्चाई आम जन तक पहुंचाने का काम किया है। 


मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिखाई द साबरमती रिपोर्ट 
दरअसल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज दो हॉल बुक करवाकर कार्यकर्ताओं को द साबरमती रिपोर्ट फिल्म दिखाई। जिसके बाद उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से लोगों ने सच को जाना है। फिल्म ने गोधरा की असल सच्चाई आम जन तक पहुंचाने का काम किया है। कुछ लोगों ने सालों तक झूठ की चादर ओढ़ाकर रखी। कुछ लोगों ने दुष्प्रचार की सारी सीमाएं लांघी है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सच को जानें। 


सरकारें समय-समय पर टैक्स फ्री करती आई हैं
उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने पर सीएम डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। अधिक से अधिक लोग फिल्म के माध्यम से सच्चाई जान सकें। इसलिए फिल्म को टैक्स फ्री किया है। ऐसे विषय जिन्हें देश को जानना जरूरी है, सरकारें समय-समय पर ऐसे काम करती आई है।


पीएम मोदी भी कर चुके हैं फिल्म की तारीफ
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पीएम ने एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा था, ” बहुत बढ़िया कहा आपने। यह अच्छी बात है कि यह सच्चाई सामने आ रही है, और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है। आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आते हैं।” 


गोधरा कांड पर बनी है फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’
बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’साल 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। इस दिन, साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के कोच एस-6 में भीड़ ने आग लगा दी थी। इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। ज़्यादातर कारसेवक अयोध्या से अहमदाबाद लौट रहे थे। इस घटना के बाद, गुजरात में सांप्रदायिक दंगे शुरू हो गए।


इस घटना के बाद, गुजरात सरकार ने जांच के लिए एक कमीशन बनाया था। मामले में, गोधरा पुलिस ने 103 लोगों को गिरफ्तार किया था। एसआईटी ने जांच की और 31 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। 34 लोगों को दोषी ठहराया गया था, जबकि 67 लोगों को बरी किया गया था। 


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE