BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 4:22 pm
NEWS : विधायक आक्या ने किया हजारेश्वर महादेव के समीप निर्माणाधीन पुलिया का किया निरीक्षण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शुक्रवार को हजारेष्वर महादेव के पास से बुंदी रोड तक गंभीरी पदी पर निर्माणाधीन नई पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। बताया कि विधायक आक्या के सतत प्रयासो से साढ़े 12 करोड़ की स्वीकृत लागत से निर्माणाधीन इस पुलिया का कार्य पूर्णता की ओर है तथा इस पर आवागमन शीघ्र ही आरम्भ होने वाला है।


विधायक आक्या ने नगर परिषद व यूआईटी के अधिकारियों के साथ पुलिया का निरीक्षण कर पुलिया के दोनो ओर विद्युत पोल लगाने, आवश्यक रंग रोगन कराने, पुलिया पर दोनों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से जांलियां लगाने एवं अन्य आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए ताकि इस पुलिया को शीघ्र ही आमजन को समर्पित कर इस पर आवागमन सुव्यवस्थित रुप से प्रारंभ किया जा सके।


विधायक आक्या ने कुछ जगह सड़क की चौड़ाई को लेकर आ रही समस्या को देखते हुए संबंधित खातेदारो को बुलाकर उनसे समझाइश की, जिस पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सहमति बनी। विधायक आक्या ने इसके साथ ही कूकड़ा रिसॉर्ट के पास से भोई खेड़ा लिंक सड़क का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।


निरीक्षण के दौरान विधायक आक्या ने कहा कि जल्द ही आमजन इस पुलिया का उपयोग कर सके इस हेतु आगामी कुछ दिनो में धार्मिक गुरूओ व जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में विधि विधान के साथ पुलिया का उद्घाटन कराया जाएगा। विधायक आक्या ने कहा कि उनके द्वारा आगामी दो माह में पीडब्लुडी, युआईटी व नगर परिषद के सहयोग से चित्तौडगढ़ शहर को साफ, सुथरा व सुन्दर बनाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये जायेगें। इसके तहत चित्तौडगढ़ शहर के वार्डाे की खस्ता हाल सड़को में सुधार, सार्वजनिक स्थानो, राजकीय भवनो की रंगाई पुताई व पौधारोपण के साथ समूचे वार्डाे में बंद पड़ी रोड लाईटो को चालु किया जाएगा। उन्होने कहां की गत नगर परिषद के कांग्रेस बोर्ड की गलत नितियो की वजह से गोरा बादल स्टेडियम की जो दुर्दषा हुई है उसमें जल्द ही सुधार करा इसे सुव्यवस्थित रूप से पुनः खिलाड़ियो के उपयोग हेतु आरम्भ करा दिया जाएगा। साथ ही कपासन चौराहे से मानपुरा पुलिया का कार्य शीघ्र आरम्भ हो जाएगा जिसके बन जाने से आगामी दिनो में चित्तौडगढ़ शहर का आवागमन दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा।


इस अवसर पर पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, पूर्व पार्षद भोलाराम प्रजापत, अनिल ईनाणी, शेलेन्द्र झंवर, यूआईटी सेक्रेटरी कैलाश गुर्जर, नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता जितेन्द्र मीणा, नवीन पटवारी, बालकिशन भोई, राजन माली, गोपाल जाजू, राजकुमार तोलम्बिया, विनित तिवारी सहित यूआईटी व नगर परिषद के तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE