BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, पिपलिया.. <<     KHABAR : बिस्टान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो.. <<     KHABAR : विटामिन ‘ए’ की खुराक के साथ ‘दस्तक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव दिलचस्प, कांग्रेस नेता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत 4 राशियों के लिए खुशखबरी!.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2024, 7:45 pm
BIG NEWS : 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान पुलिस पर फायरिंग के मामले में था वांछित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने पांच वर्ष पूर्व मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर आरोपियों की फरारी के मामले में 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। 
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दिनांक 30 जून 2019 को सदर निम्बाहेडा पुलिस के द्वारा की गई नाकाबदी के दौरान एक फोरच्युनर कार को चौंकिग हेतु रूकवाया गया, जहां आरोपियों द्वारा गाड़ी को नही रोकने पर पुलिस ने पीछा किया तो कार सवार बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग की व वाहन छोडकर फरार हो गये। वाहन में 325 किलोग्राम अवैध अफिम डोडा चुरा जब्त कर अनुसंधान के दौरान पुर्व मे आरोपी कैलाश चन्द्र, शान्ति लाल, कालुराम व अन्य को गिरफतार किया गया। पुलिस जांच मे सामने आया कि जब्त शुदा डोडाचुरा वासु उर्फ राम लाल निवासी डांगीयावास जिला जोधपुर द्वारा मंगवाया गया था। वांछित आरोपी वासु की काफी तलाशी के बाद भी गिरफ्तारी नही हो पाने पर उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी।
उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु एएसपी सरितासिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सदर निम्बाहैडा संजय शर्मा पुलिस निरीक्षक व पुलिस जाप्ता एएसआई कैलाश चंद्र, कानि. जीवनलाल व श्यामलाल द्वारा शनिवार को वांछित अपराधी जोधपुर जिले के सुधारो का बास डागीयावास थाना डागीयावास निवासी वासु उर्फ राम लाल पुत्र गोरा राम जाट को गिरफतार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE