रतलाम। वर्तमान रबी सीजन के लिए जिले में पर्याप्त मात्रा में विभिन्न उर्वरक उपलब्ध है। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सतत रूप से उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। उक्त जानकारी देते हुए उपसंचालक कृषि नीलम सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में जिले में यूरिया की 3698 मेट्रिक टन मात्रा उपलब्ध है। इसके अलावा डीएपी 2364 मेट्रिक टन, काम्प्लेक्स 2027 मेट्रिक टन, एमओपी 1511 मेट्रिक टन उपलब्ध है। शनिवार को गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर कंपनी का एक रेलवे रैक रतलाम लगा है जिससे रतलाम जिले को लगभग 650 मेट्रिक यूरिया मिलेगा। जिले में निजी विक्रेताओं के यहा कालाबाजारी नहीं हो, इसके लिए निरीक्षकों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहे हैं।उपसंचालक ने अब तक वितरित की गई मात्रा की जानकारी में बताया कि रतलाम जिले में अब तक 30250 मेट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार 8962 मेट्रिक टन डीएपी, 13900 मेट्रिक टन कॉम्प्लेक्स तथा 3897 मेट्रिक टन पोटाश वितरित किया जा चुका है।