चीताखेड़ा। स्थानीय मेघवाल समाज के वरिष्ठ देवीलाल जावरिया की पूज्य माता जी व बालमुकुंद की पूज्य दादी एवं स्व. नानुराम जावरिया की धर्म पत्नी 85 वर्षीय भूलीबाई का बुधवार को निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा वीर बालाजी मंदिर के पास स्थित निवास स्थान से निकली। भूलीबाई जावरिया बड़े ही सरल सहज स्वभाव, मृदुभाषी, हंसमुख, मिलनसार महिला थी। मृतक भूलीबाई जावरिया की अंतिम शवयात्रा में समाजजन के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए। शांतिवन में उपस्थित सभी लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। उपरोक्त जानकारी पत्रकार भगत मांगरिया ने दी।