चीताखेड़ा। स्थानीय मांगरिया समाज के भारत मांगरिया, पत्रकार भगत मांगरिया के पूज्य पिताजी एवं जीरन ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा मांगरिया के पूज्य ससूर जी स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस नेता मांगीलाल मांगरिया की प्रथम पूज्य स्मरण के अवसर पर उनके खेत पर उनकी समाधि स्थल पर मृतक मांगीलाल मांगरिया के परिजनों द्वारा उनकी आत्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर शांति प्रदान किए जाने हेतु विद्वान पंडित रामचन्द्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन पूजन कर उनको याद किया गया। इस मौके पर मांगरिया परिवार के सभी सदस्य विशेष रूप से मौजूद थे। सभी ने यज्ञ-हवन में आहुतियां देकर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।