BREAKING NEWS
KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : धारा-16 की आड़ में बड़ा खेल, हाईकोर्ट के आदेश.. <<     KHABAR : सहायक जेल अधीक्षक सुनील मंडलेकर को मिली.. <<     NEWS : बीज से बनेगा वृक्ष, वृक्ष से बचेगा भविष्य,.. <<     KHABAR : इंदौर का जंतर-मंतर बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : नीमच के फ्रूट मार्केट में विशेष अभियान,.. <<     KHABAR : शक, अंधविश्वास और खून, जादू-टोने के शक में.. <<     इंदौर का 'जंतर-मंतर' बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : हाई वोल्टेज बिजली लाइन के चोरीशुदा तारों.. <<     KHABAR : हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज ने किया.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, होटल ग्रीन.. <<     KHABAR : सीतामऊ और सुवासरा में ठोस अपशिष्ट.. <<     KHABAR : डेंगू से बचाव का दिया संदेश, मॉडल हायर.. <<     KHABAR : व्यास परिवार ने विद्यालय को भेंट किया.. <<     KHABAR : लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने.. <<     KHABAR : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 1:22 pm
BIG NEWS : नीमच के स्वामी विवेकानंद पीएम श्री कॉलेज में होगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57 वां प्रांत अधिवेशन, प्रांत मंत्री राधिका सिंह सिकरवार ने पत्रकार सम्मेलन में दी जानकारी, एक स्थान पर जुटेंगे हजारों छात्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57 वा प्रांत अधिवेशन 23 दिसंबर से 26 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद पीएम श्री कॉलेज में आयोजित होने जा रहा है। यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत मंत्री राधिका सिंह सिकरवार ने पीजी कॉलेज में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी। इस अवसर पर मंदसौर विभाग संयोजक और अधिवेशन के व्यवस्था प्रमुख हेमंत रावत भी मौजूद रहे। राधिका सिंह ने पत्रकारों से मुखातिब होकर कहा कि इस अधिवेशन में 1200 विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। 23 दिसंबर को प्रदर्शनी उद्घाटन के साथ अधिवेशन प्रारंभ होगा। अधिवेशन नगर का नाम मातोश्री अहिल्याबाई होलकर होगा। जिस सभागार में सत्र आयोजित किए जा रहे हैं उसका नाम महर्षि सांदीपनि सभागार रखा गया है। राधिका सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्य एवं भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित प्रदर्शनी का नाम प्रसिद्ध पुरातत्व विधि डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम से रखा गया है। अधिवेशन आयोजन के दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए भारत माता चौक पर संपन्न होगी। राधिका सिंह ने बताया कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रकार के नए प्रयोग के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय इतिहास को प्रदर्शित करना है।खुला अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद द्वारा शैक्षणिक और सामाजिक विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE