BREAKING NEWS
बड़वानी कन्या छात्रावास में हंगामा,.. <<     BIG NEWS : फ्रांस से नीमच तक संस्कृति का संगम, विदेश.. <<     KHABAR : मैहर में वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने के.. <<     KHABAR : आज संपत्ति बांटते हैं, श्रीराम-भरत ने.. <<     सेगांव में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ.. <<     NEWS : गो सेवा और कुरानखानी के साथ मनाया इमरान.. <<     NEWS : संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प रथ.. <<     NEWS : संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर आज.. <<     KHABAR : प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर फैलाया जा.. <<     NEWS : जिलेभर में मनाया जाएगा अखंड भारत संकल्प.. <<     BIG NEWS : मासूमों की आड़ में हो रहा था नशे का.. <<     KHABAR : कांग्रेसियों ने भोपाल नगर निगम दफ्तर.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में शुरू हुआ चिकित्सा कक्ष,.. <<     KHABAR : पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन ने पुलिस सुरक्षा.. <<     KHABAR : महेश्वर में अहिल्या घाट की 80 फीट ऊंची.. <<     KHABAR : साइबर फ्राड मामले में बीजेपी नेता.. <<     BIG NEWS : लव जिहाद के कथित मामले को लेकर बजरंग दल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2024, 5:43 pm
KHABAR : नीमच में भक्ति गीतों की धुनों पर झूमे श्रद्धालु, भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा, एक जनवरी तक होगा आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। श्री चारभुजा भागवत प्रचार महिला मंडल नीमच सिटी के तत्वावधान में गुरुवार से 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा महोत्सव 26 दिसम्बर से 1 जनवरी तक प्रतिदिन भटनागर बैंक, जूना बाजार, चारभुजा मंदिर में आयोजित होगा। जिसमें कथा व्यास भागवताचार्य पं.राजन पुरोहित अपनी वाणी से भागवत गंगा का श्रवण भक्तों को कराएंगे।


कथा दोपहर 12.30 से 3 बजे तक रोज होगा। इसी कड़ी मे गुरुवार को दोपहर को एक भव्य कलश यात्रा श्री सांवरिया सेठ मंदिर से प्रारंभ हुई। जो सिटी के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः कथास्थल पर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुई।


कलश यात्रा में शामिल महिलाएं परम्परागत केसरिया वस्त्र और पुरुष सफेद वस्त्र पहनकर शामिल हुए। मोहित कलश यात्रा में शामिल लोग बैंड बाजे पर बजाई जा रही भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नाचते हुए दिखाई दिए।


महिलाएं सिर पर कलश और पुरुष श्री भागवत पोती लिए, शोभायात्रा में शामिल हुए। इस प्रथा का श्रवण करने प्रतिदिन लोग नीमच सिटी के साथ-साथ शहर के अन्य इलाकों से भी पहुंचेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE