सिंगोली। नगर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री संयत सागर जी महाराज के सानिध्य मे बड़े धुमधाम के साथ मनाया।
जैन ग्रन्थों के अनुसार 23 वे तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान का जन्म ईसा से 1877 वर्ष पूर्व पोष कृष्णा एकादशी को हुआ। बाद मे इसी तिथि पर भगवान दीक्षा लेकर तप मे लीन हुए आज ही के दिन श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याणक पोष दशमी के रुप मे मनाया जाता है। गुरुवार को प्रातः काल श्रीजी का अभिषेक व शान्तिधारा हुई, उसके बाद संगीतमय पार्श्वनाथ विधान हुआ।
पण्डित नयन जैन सांगानेर संस्थान व महावीर साकुण्या, अभिषेक ठोला के मधुर भजनों के साथ सभी ने भगवान की भक्ति के साथ विधान पूजन किया। इस अवसर मुनिश्री संयत सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन हुए बाद में समाजजन का वात्सल्य भोज रखा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।