नीमच। हमारी माताजी एवं जगदीशचन्द्र उपाध्याय की भाभी जी, ओमप्रकाश की काकीजी, कैलाशचन्द्र की ताईजी व पीयुष, अंकुर, अंकित, हर्ष, कीर्ती की दादीजी एवं प्रमोद व्यास राजस्थान बैंक की सासुजी शांता बाई धर्मपत्नी स्व. मदनलाल उपाध्याय का स्वर्गवास दिनांक 31 दिसम्बर 2024 को हो गया है, जिनका उठावना दिनांक 02 जनवरी 2025 गुरुवार को शाम 4 बजे माहेश्वरी भवन वीर पार्क रोड नीमच पर रखा गया है। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।
शोकाकुल- कमलकुमार, गोपाल, प्रदीप उपाध्याय एवं समस्त उपाध्याय परिवार नीमच मंदसौर-मनासा
