खरगोन। अब तक आपने किसी महिला की गोद भराई रस्म के बारे में तो सुना होगा, लेकिन शहर का बोंदर महाजन परिवार अपने घर पर हुई अनोखी गोदभराई को लेकर चर्चाओं में है। बिरला मार्ग निवासी महाजन परिवार ने बुधवार को सनातन रीति- रिवाज के साथ अपने घर पलने वाली गाय की गोदभराई रस्म कि। इस अनोखी गोद भराई की रस्म में न केवल बोंदर परिवार बल्कि रिश्तेदार भी उत्साह के साथ शामिल हुए। परिवार की बरखा महाजन ने बताया कि परिवार ने गाय का नाम जंबो रखा है, जिसे अच्छे से सजाया गया था और उसकी गोद भराई भी वैसे ही की गई जैसी महिलाओं की होती है।