नीमच। फुलेरिया माली समाज नवयुवक मंडल के द्वारा दिनांक 3/01/2025 को दोपहर 12.30 बजे स्थान श्री सांवलिया सेठ मंदिर पर सावित्री बाई फुले की जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया जाएगा। फुलेरिया माली समाज नवयुवक मंडल नीमच के युवा साथियों व वरिष्ठों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाए।