मनासा। समीपस्थ कंजार्डा पठार के गांव झोपड़िया में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों महिलाओं ने कलश उठाया। कथा प्रवक्ता श्रद्धेय देवकृष्ण शास्त्री महाराज के मुखारविंद से रामकथा की ज्ञान गंगा बहेगी। दिनांक 1 जनवरी से प्रारम्भ होकर पूर्णाहुति की प्रसादी 9 जनवरी को होगी। इस रामकथा का आयोजन वीर हनुमान मंदिर ग्राम झोपड़ियां में हो रहा है, जिसमें ग्रामवासियों द्वारा अधिक से अधिक संख्या पधारकर ज्ञान गंगा का आनंद लेने का आग्रह किया है।