नीमच। जहां एक और प्रयागराज उत्तर प्रदेश में महाकुंभ की तैयारी अपने चरम पर है तथा करोड़ों श्रद्धालु कुंभ मेले में जाने को आतुर है। वहीं ग्राम कानाखेड़ा नीमच मध्य प्रदेशमें भी पंचमुखी बालाजी मंदिर पर श्री राम कथा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से हो रही है, तथा भक्तजन आयोजन को लेकर बीते कई महीनो से दिन-रात लगे हुए हैं। यहां कुछ ही वर्षों में इस स्थान की महिमा ऐसी हुई की जो भी भक्त यहां आता है यही का होकर रह जाता है। यहां पर जनवरी माह आते ही इस क्षेत्र में एक उत्सव का वातावरण सा निर्मित हो जाता है , पंचमुखी बालाजी धाम पर पिछले कई वर्षों से स्थापना दिवस के अवसर पर लगातार भव्य आयोजन हो रहे हैं। इस स्थान का हम चमत्कार माने या कुछ और लेकिन पिछले कुछ वर्ष पहले ही यहां पर मात्र कटीली झाड़ियां, वीरांन सी पड़ी जमीन के अतिरिक्त कुछ नहीं था। लेकिन बालाजी के भक्तों की माने तो वाकई यहां कोई चमत्कार से काम काम नहीं हुआ है ,यहां पर जब से पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा की है उसके बाद से लगातार प्रतिवर्ष यहां पर एक से बढ़कर एक भव्य आयोजन के साथ ही यहां पर एक धार्मिक स्थल के साथ-साथ आध्यात्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में यह पूरे क्षेत्र में विख्यात हो चुका है। सहसा हर किसी को यहां आने के बाद विश्वास नहीं होता है कि यह मात्र 9,10 वर्षों में ही यहां पर इस तरह का एक नहीं दो-दो भव्य मंदिर तथा आने जाने वाले भक्तों के लिए हर सुविधा यहां पर उपलब्ध है। जो भी भक्त यहां पर आयोजन में आता है उसे यकीन नहीं होता है कि यहां पर जो कार्य होते हैं वह देखता ही रह जाता है। यहां पर प्रतिवर्ष कथा सुनने के लिए मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु राजस्थान से भी हजारों की तादात में भक्तजन आते हैं। और एक बड़ा भव्य मेला यहां भरता है.प्रतिवर्ष कथा के आयोजन के साथ ही रोजाना भव्य भंडारे का आयोजन लगभग प्रतिदिन 10000 से अधिक की संख्या में भक्त भंडारे का लाभ लेते हैं। भंडारे का आयोजन भी भक्त जन इसे चमत्कार मानते हैं क्योंकि एक दिन पहले ही बिना किसी रूपरेखा भंडारे के लिए भक्त तैयार हो जाते है, इसे हम चमत्कार ही मान सकते हैं। माना तो यहां तक जाता है बालाजी की यहां आने वाला भक्ति कभी निराश होकर नहीं जाता है, और उसकी मनोकामना यहां जरूर पूर्ण होती है। इस वर्ष भी पंचमुखी बालाजी मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा श्री रामानंद जी शास्त्री गुरुजी बाबा विश्वनाथ कुरुकुलम उजढ खेड़ा रोड उज्जैन के मुखारविंद से 08 जनवरी से 14 जनवरी मकर संक्रांति तक श्री मदभागवत कथा का आयोजन होना है। मकर संक्रांति 14 जनवरी के दिन पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे का आयोजन भी होगा। पंचमुखी बालाजी मंदिर समिति एवं समस्त भक्तजनों ने आग्रह किया है कि इस बार भी पूरे क्षेत्र के सभी भक्तजन इस आयोजन में पधारे एवं कथा का लाभ उठाने पंचमुखी बालाजी मंदिर प्रांगण आए और धर्म का लाभ लेवे।