मनासा। जिला गुर्जर समाज प्रतिभा समाज समारोह को लेकर गांव-गांव वह घर-घर जाकर युवा तहसील अध्यक्ष अमित गुर्जर व उनकी टीम ने मनासा तहसील के सभी गांव में जाकर लोगों से अपील की और गुर्जर समाज सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए निमंत्रण दिया।
उक्त जानकारी देते हुए अमित गुर्जर ने बताया कि गुर्जर समाज का यह सम्मान समारोह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने जा रहा है जो नीमच जिले में पहली बार ऐसा कार्यक्रम हो रहा है। 4 जनवरी को टाउन हॉल में यह कार्यक्रम होगा, जिसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी है। लगभग इस कार्यक्रम में कई समाज के दिग्गज नेता शामिल होंगे। उसी को लेकर मनासा तहसील के गांव गांव जाकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पधारने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। तहसील अध्यक्ष अमित गुर्जर के साथ सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर देवरी खवासा रामनारायण गुर्जर भदवा पूर्व जनपद सदस्य बगदीराम गुर्जर सरपंच भदवा अर्जुन गुर्जर एमसीबी रामेश्वर गुर्जर पूर्व सरपंच भगोरी राम सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच लसूडिया आदि की उपस्थित थे।